Krushna Janmashtami Kab hai ,श्री कृष्ण जन्माष्टमी कब है?

 Krushna Janmashtami Kab hai ,श्री कृष्ण  जन्माष्टमी कब है? 

जय श्री कृष्ण

नमस्कार दोस्तों, हमारे लेख में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम श्री कृष्ण  जन्माष्टमी कब है, जानें तिथि, मुहूर्त,जन्माष्टमी का महत्व। यह जाणणे वाले है। दोस्तो चालीय  लेख शुरू करते है।

जन्माष्टमी का त्योहार भारत में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु से कृष्ण रुप में अवतार लिया था। तभी से यह दिन कृष्ण जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कृष्णजन्माष्टमी कब है।


कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का बड़ा पर्व है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के के दिन भगवान विष्णु ने भगवान कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। जब से ही इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। उस समय रोहिणी नक्षत्र था। भगवान कृष्ण के भक्त रात में 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव मनाते हैं। आइए जानते हैं इस साल यानी साल 2023 में जन्माष्टमी कब है।

हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी या शि कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

कृष्ण जन्ममाष्टमी तारीख

इस साल अष्टमी तिथि का आरंभ 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर होगा और इसका समापन 7 सितंबर को शाम के समय 4 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में जन्माष्टमी का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।

जन्माष्टमी का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ भी भगवान कृष्ण का आशीर्वाद और कृपा भी बनी रहती है। जो लोग व्रत करते हैं वह मध्य रात्रि पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना भी करते हैं। इस दिन देशभर में मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया जाता है।

जन्माष्टमी पर भक्त श्रद्धानुसार, उपवास करते हैं। साथ ही भगवान कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। बता दें कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। लोग अपने घर में मौजूद लड्डू गोपाल का भी जन्म तभी कराते हैं। इसके बाद उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाकर फूल आदि अर्पित करते हैं। इसके बाद कृष्ण जी को भोग लगाया जाता है और उस भोग को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

जय श्री कृष्ण

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

श्रावण व्रत

विघ्नेश्वर

महालक्ष्मी मंदिर(अंबाबाई) कोल्हापूर